BPSC Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी हुए सफल

Wednesday, Oct 18, 2023-06:03 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को 16 विषयों का परीक्षाफल जारी किया गया, जिसमें 1 लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग ने 17 अक्टूबर मंगलवार को बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम bpsc.bih.nic.in पर घोषित किया है। इसमें 1 लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए।  बीपीएससी अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि दुर्गा पूजा से पहले सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 43 विषयों का परिणाम बना लिया है। अगले 2 से 3 दिन में सभी वर्ग और विषयों का रिजल्ट जारी हो जाएंगे।

जानिए किस वर्ग में कितने अभ्यर्थी हुए सफल
उच्च माध्यमिक (11वीं-12वीं) - 23, 701 
माध्यमिक- (9वीं-10वीं) - 26,204
प्राथमिक (1 से 5वीं) = 72,419


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static