Bihar School Holidays: 2026 में 75 दिन बंद रहेंगे स्कूल, बिहार सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर... यहां देखें लिस्ट

Wednesday, Dec 03, 2025-02:39 PM (IST)

Bihar School Holidays 2026: बिहार सरकार ने आगामी वर्ष 2026 के लिए स्कूलों के लिए वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। पूरे राज्य में यही कैलेंडर लागू होगा। इसमें पूरे साल में 75 छुट्टियां हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और प्रमुख धार्मिक त्यौहार शामिल हैं।

स्कूलों में 75 दिनों की होंगी छुट्टियां

बिहार सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले वर्ष स्कूलों में 75 दिनों की छुट्टियां होंगी। अगर सप्ताह के सभी रविवारों की संख्या को घटा दिया जाए तो बाकी छुट्टियां 65 दिन होगी। यह कैलेंडर 1 जनवरी 2026 से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक लागू होगा। इस साल स्कूलों में कुल 75 दिनों की छुट्टियां होंगी। इनमें गर्मी, दीपावली-छठ, शीतकालीन, दुर्गा पूजा और होली शामिल हैं। वहीं, इस साल दुर्गा पूजा की छुट्टियां 5 होगी। हाली पर दो दिनों की छुट्टी दी गई है।


PunjabKesari
 

सर्दियों में एक हफ्ते की मिलेगी छुट्टी

कैलेंडर के अनुसार, स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को 20 दिनों का समर वेकेशन यानी गर्मी की छुट्टियां दी जाएंगी। दीपावली से लेकर छठ पूजा तक 10 दिनों तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सर्दियों में एक हफ्ते की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, मौसम के अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static