Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने नीतीश को बताया Memory Loss सीएम, कहा- नीतीश को 2025 में सत्ता से उखाड़ फेकेंगे

Wednesday, Sep 27, 2023-12:12 PM (IST)

बक्सर: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में बक्सर में BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। वहीं, पहली बार बक्सर पहुंचे सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ पूरे नगर में रोड शो करते हुए रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर मंदिर पहुंचे।

सम्राट चौधरी ने नीतीश को बताया मेमोरी लॉस सीएम
इस दौरान सम्राट चौधरी ने पूजा अर्चना करने के बाद वीर कुंवर सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सम्राट चौधरी और अश्विनी चौबे ने बक्सर नगर भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने बीजेपी की उपलब्धियों को बताते हुए कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह पैदा करने का कार्य किया। वही सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आज अपनी मेमोरी लॉस कर दुश्मनों की गोद में जा बैठे हैं। भाजपा नीतीश कुमार के साथ 12 वर्षों तक अंधा प्यार करती रही मगर अब नीतीश कुमार जंगलराज के पुरोधा लालू के गोद में जा बैठे हैं, जिसे 2025 में उखाड़ फेंकना है।

'यह पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे'
सम्राट चौधरी ने कहा कि अब नीतीश कुमार की वापसी किसी भी कीमत पर एनडीए में नहीं होनेवाली। उन्होंने कहा कि यह पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार और 2025 में बिहार को जनता हमे चुनती है तो यकीनन बिहार के अपराधी या तो नेपाल में होंगे या फिर पाताल में और फिर भी नहीं माने तो बिहार में भी बुलडोजर चलेगा और अपराधियो के घर ध्वस्त होंगे।

'नीतीश अब संन्यास लेने की कर रहे तैयारी'
वही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार को कोमा में बताते हुए कहा कि अब जल्द ही इसकी मृत्यु भी हो जाएगी। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नारी शक्ति का सम्मान करने में लगे हुए है। वहीं बिहार सरकार में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार अब संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static