Holi 2023: होली से पहले बिहार पुलिस ने जारी किया गाइडलाइन, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Saturday, Mar 04, 2023-01:36 PM (IST)

पटना: होली का त्योहार बिहार के साथ-साथ पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। इसी बीच होली का रंग भंग न हो इसके लिए बिहार पुलिस ने कुछ जरुरी गाइडलाइंस भी जारी किया है। 

 

बता दें कि बिहार पुलिस ट्विटर के माध्यम से कुछ गाइडलाइन जारी किया है।  साथ ही अपील भी की गई है कि त्योहार को सही तरीके से मनाएं। होलिका दहन को विवादित स्थलों पर मानाने से रोक लगाई गई है। होली पर्व पर पारंपरिक लोक संगीत के गायन में अश्लील तथा फूहड़ शब्दों का प्रयोग करने पर भी प्रतिबंध है। वहीं अश्लील गीतों को लाउडस्पीकर पर बजाए जाते हैं, उसको नहीं बजाने की अपील की गई है। इस महापर्व में किसी व्यक्ति विशेष वर्ग विशेष अथवा संप्रदाय विशेष पर आपत्तिजनक टीका टिप्पणी नहीं करने की भी बात कही गई है। महिलाओं का सम्मान करने की बात कही है।

बिहार में शराब पूर्णतया बंद है। साल 2016 से ही सूबे में शराबबंदी लागू है। बिहार के ड्राय स्टेट घोषित किया गया है. होली में लोग शराब का सेवन करते हैं, लेकिन बिहार में शराबबंदी के कारण नहीं कर सकते हैं। प्रशासन ने कहा है कि मधपान पूर्णतः वर्जित है। शराब खरीद बिक्री तथा प्रयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व को उल्लास शांतिपूर्ण सौहार्द पूर्वक तथा भाईचारे के साथ मनाने के लिए अपील की है। अगर होली के दौरान कहीं विवाद होता है तो प्रशासन की ओर से 112 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किय़ा गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static