रुह कंपाने वाली घटना! अवैध संबंध के शक में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी के सिर में मारी गोली... अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Thursday, Jan 15, 2026-11:56 AM (IST)

Patna Crime News: बिहार के पटना में एक महिला के मर्डर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को जानीपुर थाना क्षेत्र से एक महिला का शव बरामद किया गया था। वहीं जब पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरु की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला के पति सुबोध शर्मा के कहने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला को बहाने से खेत में बुलाकर पति सुबोध शर्मा ने उसके सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

वहीं कुणाल कुमार के बयानों के आधार पर महिला के पति सुबोध शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में पति सुबोध शर्मा ने भी अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। जांच में पता चला कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसके साथ ही पैसों को लेकर भी कोई विवाद था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static