भूमि सर्वे पर सरकार सख्त, उपमुख्यमंत्री का अधिकारियों को कड़ा आदेश; तय की डेडलाइन

Wednesday, Feb 04, 2026-02:24 PM (IST)

Bihar Land Survey :  बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण को आगामी दो वर्षों में पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विजय सिन्हा ने विभागीय कार्यालय कक्ष में राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2011 में घोषित बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण को आगामी दो वर्षों में पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जिले में तय समय-सीमा के अनुसार कार्य का विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। 

"शिकायत पर तत्काल आवश्यक कारर्वाई होगी"

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने निर्देश दिया कि सर्वे कार्य पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न हो, जिससे आम जनता को इसका वास्तविक लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्वे का उद्देश्य केवल इसे पूरा करना नहीं, बल्कि आम लोगों की वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की गलती की शिकायत पर तत्काल आवश्यक कारर्वाई की जाएगी। जहां भी त्रुटि या अनावश्यक विलंब पाया जाएगा, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

"सर्वे औपचारिकता नहीं, बल्कि सुधार का आधार बने"

विजय सिन्हा ने कहा कि सर्वे औपचारिकता नहीं, बल्कि सुधार का आधार बने। गलत रिपोटिर्ंग या मनमानी की स्थिति में कड़ी प्रशासनिक और कानूनी कारर्वाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी लिखित रूप में विभाग को दें। इसपर तत्काल कारर्वाई सुनिश्चित की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static