VIDEO: CM नीतीश के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान बना रहा बिहार, पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन

Thursday, Mar 20, 2025-03:50 PM (IST)

Bihar News: बिहार खेल के क्षेत्र में भी कई नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी सिलसिले में बिहार में सेपकटाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 25 मार्च के बीच पटना के कंकडबाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहली बार 20 देशों के सेपकटाकरा खिलाड़ियों का बिहार में आगमन हुआ है। इस खेल प्रतियोगिता में भारत,अमेरिका,फ्रांस,इटली,पोलैंड,न्यूजीलैंड,स्विट्जरलैंड,ब्राजील और चीन के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा म्यांमार,थाईलैंड,मलेशिया,ईरान,वियतनाम,इंडोनेशिया,चीनी ताइपे,सिंगापुर,जापान,श्री लंका और नेपाल के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं.....

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static