Bihar Election 2025: "अपने बनाए बिहार का खामियाजा भुगत रहे", विजय सिन्हा के काफिले पर हुए हमले पर ये क्या बोल गए मुकेश सहनी

Friday, Nov 07, 2025-10:54 AM (IST)

Bihar Election 2025: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के काफिले पर हुए हमले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा बनाए गए हालात का नतीजा है।

अपने बनाए बिहार का खामियाजा भुगत रहे- Mukesh Sahni
सहनी (Mukesh Sahni) ने कहा, "वे देश में सत्ता में हैं। वे राज्य में भी सत्ता में हैं, इसलिए उन्हें जांच करनी चाहिए। वे अपने बनाए बिहार का खामियाजा भुगत रहे हैं। लोग उन्हें खदेड़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि महागठबंधन की सरकार बन रही है।" महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार साहनी ने आगे कहा, "बिहार में बदलाव की लहर है। महागठबंधन की सरकार बनेगी।"

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरूवार को 121 सीटों पर लगभग 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। इस ऐतिहासिक मतदान ने लगभग 20 वर्षों से सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन के बीच ‘सुशासन बनाम सबको नौकरी' की जंग को निर्णायक मोड़ पर ला दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static