Bihar Election 2025: पहले चरण के चुनावी अखाड़ें में ये हैं पांच सबसे कम और 5 सबसे उम्रदराज उम्मीदवार

Friday, Oct 24, 2025-02:56 PM (IST)

Bihar Election 2025: बिहार के चुनावी मैदान में उतरने के लिए उम्मीदवारों ने कमर कस ली है। वहीं पहले चरण का अखाड़ा योद्धाओं से सज गया है। नामांकन वापसी की समय सीमा 20 अक्टूबर की थी जो कि, समाप्त हो गई है। वहीं अब इसके बाद 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार बच गए हैं। इन सभी के बीच छह नवंबर को मुकाबला होगा। 

कुल 1690 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
निर्वाचन विभाग के मुताबिक, इन सीटों पर कुल 1690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 315 नामांकन संवीक्षा के दौरान रद्द हुए, जबकि 61 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद मुजफ्फरपुर और कुढ़नी सीट पर सबसे अधिक 20-20 उम्मीदवार बचे हैं। इनके अलावा महनार में 18, डुमरांव में 16 और उजियारपुर, सिमरी बख्तियारपुर, महुआ, जमालपुर, बक्सर  और तरारी में 15-15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। भोरे, परबत्ता और अलौली में सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार हैं....

चुनावी अखाड़े में पांच सबसे युवा उम्मीदवार

उम्मीदवार क्षेत्र दल उम्र
मैथिली ठाकुर     अलीनगर     भाजपा     25
रवीना कुशवाहा विभूतिपुर     जदयू      27
शिवानी शुक्ला  लालगंज     राजद     27
दीपू सिंह   संदेश     राजद     28
रविवंजन     अस्थावां      राजद     29


चुनावी अखाड़े में पाँच सबसे उम्रदराज उम्मीदवार
 

उम्मीदवार     क्षेत्र     दल     उम्र
हरिनारायण सिंह हरनौत     जदयू     78
अवध बिहारी चौधरी  सीवान     राजद     78
पन्नालाल पटेल बैलदौर     जदयू     76
रामरतन सिंह तेघरा     भाकपा     75
नरेंद्र ना. यादव आलमनगर     जदयू     74


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static