बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का एक्शन, 43 नेताओं को जारी किया नोटिस
Tuesday, Nov 18, 2025-04:41 PM (IST)
Bihar Election 2025: बिहार चुनावों में कांग्रेस ने करारी हार के बाद अब अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। पार्टी ने 43 नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया। नेताओं पर चुनावों के समय पार्टी लाइन से हटकर बयान देने का आरोप है। पार्टी ने इस मामले में 21 नवंबर, 2025 तक सभी 43 नेताओं से जवाब मांगा है।
इन नेताओं को जारी किया नोटिस
1.डा. अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद
2.गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक
3.सुधीर कुमार उर्फ बंटी चैधरी, पूर्व विधायक
4.कंचना कुमारी, अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमेटी
5.बच्चू कुमार बीरू, अध्यक्ष, सारण जिला कांग्रेस कमेटी
6.राज कुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष
7.नागेन्द्र पासवान विकल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष
8.मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
9.अफाक आलम, पूर्व मंत्री
10.आनन्द माधव, पूर्व प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
11.छत्रपति यादव, पूर्व विधायक
12.वीणा शाही, पूर्व मंत्री
13.कुन्दन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ
14.राज कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस
15.आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, पटना ग्रामीण-1
16.कुमार संजीत
17.नीरज कुमार
18.राणा अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी
19.रेखा पटेल,
20.रीना देवी, नालन्दा जिला महिला अध्यक्ष
21.अजय प्रताप सिंह
22.शिवनीती सिंह, खगड़िया
23.सुदय शर्मा, पटना महानगर
24.सुनीता कुमारी
25.प्रदुमन यादव, अध्यक्ष, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ
26.सकीलुर रहमान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस
27.अशोक गगन, पूर्व प्रवक्ता
28.सूरज सिन्हा, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
29.उर्मिला सिंह नीलू, महिला कांग्रेस
30.सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस
31.अब्दुल बाकी सज्जन
32.वसी अख्तर
33.रमेश सिंह
34.कैशर खान, पूर्व महासचिव, प्रदेश कांग्रेस
35.आदित्य पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष, सेवादल
36.राहुल मिश्रा
37.अरविन्द पासवान
38.खुशबू कुमारी, सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति
39.रवि गोल्डेन
40.निधि पाण्डेय
41. राजीव मेहता
42.धीरेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद
43 रवि सिंह राजपूत, औरंगाबाद
गौरतलब है कि बिहार चुनाव में कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 6 सीटें जीती है। वहीं इस करारी हार के कारण अब पूरे विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के अंदर हलचल मची हुई है।

