बिहार चुनाव के बाद एक्शन में BJP, आरके सिंह के अलावा 2 और नेताओं को पार्टी से निकाला
Saturday, Nov 15, 2025-03:35 PM (IST)
BJP Leader Supspended: बिहार चुनाव में एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 3 नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (RK Singh) के अलावा पार्टी ने एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी उषा अग्रवाल, जो कटिहार की मेयर हैं, को भी निलंबित कर दिया।
दंपति ने अपने बेटे सौरभ के लिए किया था प्रचार
दरअसल, दंपति ने अपने बेटे सौरभ के लिए प्रचार किया था, जो विकासशील इंसान पार्टी के टिकट पर कटिहार विधानसभा सीट से मौजूदा भाजपा विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। वहीं नौकरशाह से राजनेता बने आरके सिंह, जो केंद्रीय गृह सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के कुछ ही महीनों बाद 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे, बिहार के उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी जैसे नेताओं की आपराधिक मामलों में कथित संलिप्तता के लिए आलोचना करते रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव नतीजों के बाद BJP की बड़ी कार्रवाई, इस पूर्व मंत्री को पार्टी से निकाला
पिछले साल लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार अपनी आरा लोकसभा सीट बचाने में नाकाम रहे सिंह, भागलपुर में एक बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए अडानी समूह के साथ राज्य सरकार द्वारा किए गए "सौदे" की भी आलोचना करते रहे हैं।

