बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का BJP पर हमला, कहा- जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो...

Sunday, Sep 10, 2023-04:31 PM (IST)

पटनाः बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, उस समय कांग्रेस पार्टी विपक्षी दलों से भेदभाव नहीं करती थी।

अखिलेश सिंह ने कहा कि इसका स्पष्ट उदाहरण है कि जब-जब जरूरत पड़ा केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को यूएनओ में भाषण देने के लिए भेजा। लेकिन आज भाजपा शासन ने स्थितियां बदल दी है। उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई और उसके भोज में कायदे से लोकसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया जाना चाहिए था, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादा का सम्मान नहीं किया और उन्हें भोज में आमंत्रण नहीं दिया गया।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन की मजबूती को लेकर कहा कि आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static