Aaj Ka Mausam Bihar: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी, कई जिलों में कोल्ड-डे और फॉग अलर्ट

Saturday, Jan 10, 2026-08:13 AM (IST)

Bihar Weather Today: बिहार में लगातार सक्रिय पछुआ हवाओं (Western Winds) की वजह से ठंड का असर और तेज हो गया है। जनवरी की शुरुआत से ही मौसम के बदले तेवर अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में Cold Day, Cold Wave और Dense Fog की स्थिति बनी हुई है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Weather News Bihar | Cold Wave Alert

ठंड के साथ-साथ सुबह के समय छाए घने कोहरे ने सड़कों पर आवाजाही मुश्किल कर दी है। मौसम विभाग (IMD Bihar Weather) का कहना है कि 10 जनवरी को भी ठंड, कोहरा और Low Visibility लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

Bihar Weather | बीते 24 घंटे में कैसा रहा हाल?

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे बिहार में ठंड का असर बना रहा। सुबह करीब 10 बजे तक राज्य के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। Buxar, Munger, Chhapra, Patna, Forbesganj, Saharsa, Darbhanga और Arwal में Cold Day Conditions दर्ज की गईं, जबकि छपरा में Cold Wave ने लोगों को खासा परेशान किया। तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो— सबसे अधिक अधिकतम तापमान: शेखपुरा में 20.1°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान: सबौर (भागलपुर) में 5.0°C दर्ज किया गया।  घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में Visibility घटकर मात्र 40 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

10 January Weather Forecast | आज भी राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को भी बिहार में ठंड का असर बरकरार रहेगा। विभाग ने राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में Cold Day Warning जारी की है।

वहीं उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कई जिलों में Dense Fog Alert लागू किया गया है। इनमें— पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा शामिल हैं। इन जिलों में सुबह और रात के समय बेहद कम दृश्यता (Very Low Visibility) रहने की संभावना है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

क्या बरतें सावधानी? | Safety Tips During Cold & Fog

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को—

  • सुबह-शाम गैर-जरूरी यात्रा से बचने
  • गर्म कपड़े पहनने
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने
  • वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने

की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static