नीतीश मंत्रिमंडल का फॉर्मूला 16+16+2+1+1, इन नेताओं को मंत्री पद मिलना तय, यहां देखें लिस्ट
Monday, Nov 17, 2025-02:48 PM (IST)
Bihar Cabinet Ministers List: बिहार में नई सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और अब तस्वीर काफी हद तक साफ दिखाई देने लगी है। सूत्रों के मुताबिक एनडीए (NDA) गठबंधन ने नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला लगभग अंतिम रूप दे दिया है। इसमें सर्वसम्मति से यह तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। वहीं, बीजेपी को दो डिप्टी सीएम मिलने की चर्चा जोर पकड़ रही है।
36 मंत्री ले सकते हैं शपथ ।। Bihar Cabinet 2025
सूत्र बताते हैं कि इस बार कुल 36 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। जानकारी मिली है कि इसके लिए 16+16+2+1+1' तय किया गया है। इसमें जेडीयू से 16 मंत्री, बीजेपी से 16, एलजेपी (रामविलास) से 2, हम और रालोमो से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है। एनडीए का मंत्रिमंडल जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर आधारित होने की उम्मीद है।
JDU कोटे से संभावित नाम
- विजय चौधरी
- श्रवण कुमार
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- लेशी सिंह
- अशोक चौधरी
- मदन सहनी
- जयंत राज
- सुनील कुमार
- नए नाम- मंजीत सिंह, रामसेवक सिंह
यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Oath Date: 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार !
भाजपा कोटे से पक्के नाम
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- नितिन नवीन
- मंगल पांडेय
- हरि सहनी
लोजपा (रा) के कोटे से मंत्री पद के लिए दो नाम चर्चा में हैं:
- राजू तिवारी
- संजय पासवान
यह भी पढ़ें-
रालोमो से स्नेहलता कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से स्नेहलता कुशवाहा को मंत्री पद मिलने की संभावना है। स्नेहलता कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू
हम की सूची में कोई बदलाव नहीं
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) में कोई बदलाव नहीं होगा। पार्टी के उम्मीदवार संतोष सुमन को फिर से मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

