नीतीश सरकार ने राज्य की महिलाओं को किया खुश, 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण का प्रावधान
Monday, Feb 22, 2021-05:29 PM (IST)

पटनाः बिहार की नीतीश सरकार ने आज विधानसभा में इस साल का बजट पेश कर दिया है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पहली बार वित्त मंत्री के तौर पर 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में राज्य की महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। महिलाओं की उद्यमिता के लिए 200 करोड़ का बजट प्रावधान है।
महिलाओं के लिए कुछ खास बातें-
-क्षेत्रीय प्रशासन, पुलिस थाना, में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
-महिला उद्यमिता के लिए विशेष योजना लाई जाएगी।
- उच्च शिक्षा में महिलाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
-महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण।
-महिलाओं को उद्योग के लिए 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
-लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार और स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बता दें कि योजना मद में 10 लाख 518 हजार 81 करोड़ की राशि जबकि गैर योजना मद में 11 लाख 77 हजार 830 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सात निश्चय पार्ट-2 के लिए 4671 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बिहार के इन 5 जिलों में बनेगा ''ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर'', नीतीश सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
