Bihar Board 12th Exam Date 2026: इंटर परीक्षा शेड्यूल जारी, 2 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
Monday, Dec 08, 2025-09:57 PM (IST)
Bihar Board 12th Exam Date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का इंतजार खत्म करते हुए पूरी डेटशीट जारी कर दी है। लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर यह है कि Bihar Board 12th Exam 2026 आगामी 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
छात्र अब आधिकारिक टाइमटेबल के आधार पर अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। परीक्षा का आयोजन पिछले वर्षों की तरह दो पालियों (Two Shifts) में किया जाएगा।
- पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे जारी की गई पूरी डेटशीट को ध्यान से देखें और exam preparation strategy उसी के अनुसार बनाएं।
BSEB Intermediate Exam 2026: सब्जेक्ट–वाइज डेटशीट
विषयवार पूरी डेटशीट एक नजर में
2 फरवरी 2026
सुबह: बायोलॉजी (साइंस) | दर्शनशास्त्र (आर्ट्स)
दोपहर: अर्थशास्त्र (आर्ट्स & कॉमर्स)
3 फरवरी 2026
सुबह: गणित (साइंस & आर्ट्स)
दोपहर: राजनीति विज्ञान (आर्ट्स) | फाउंडेशन कोर्स (वोकेशनल)
5 फरवरी 2026
सुबह: फिजिक्स (साइंस)
दोपहर: भूगोल (आर्ट्स) | बिजनेस स्टडीज (कॉमर्स)
6 फरवरी 2026
सुबह: अंग्रेजी (साइंस & कॉमर्स)
दोपहर: हिंदी (आर्ट्स & वोकेशनल)
7 फरवरी 2026
सुबह: केमिस्ट्री (साइंस)
दोपहर: अंग्रेजी (आर्ट्स & वोकेशनल)
9 फरवरी 2026
सुबह: हिंदी (साइंस & कॉमर्स)
दोपहर: इतिहास | कृषि | ट्रेड पेपर-1
10 फरवरी 2026
सुबह: सभी भाषा विषय (उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि)
दोपहर: मनोविज्ञान (आर्ट्स) | इंटरप्रेन्योरशिप (कॉमर्स)
11 फरवरी 2026
सुबह: संगीत
दोपहर: गृह विज्ञान | ट्रेड पेपर-2
12 फरवरी 2026
सुबह: समाजशास्त्र | लेखाशास्त्र (कॉमर्स)
दोपहर: वोकेशनल ट्रेड सब्जेक्ट्स (सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म आदि)
13 फरवरी 2026
सुबह: सभी अतिरिक्त भाषा विषय
दोपहर: कंप्यूटर साइंस | मल्टीमीडिया & वेब टेक | योगा & शारीरिक शिक्षा

