Bankipur by-election: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, NDA के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
Thursday, Jul 09, 2026-03:45 PM (IST)
Bankipur by-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिन्हा ने कृष्णानगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और नामांकन केंद्र के लिए रवाना हुए।
सिन्हा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी समेत राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के नेता अभिषेक कुमार सिन्हा को इस उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। यह सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है।
मतदान 30 जुलाई को होगा उपचुनाव
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। सिन्हा ने उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि इस चुनाव में ''कोई मुकाबला नहीं'' है, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर काम करते हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता पूरे साल जनता के बीच रहकर काम करते हैं।

