बिहार में रेल परियोजनाओं के लिए राशि आवंटित करने पर अश्विनी चौबे ने PM मोदी का जताया आभार

2/6/2023 3:57:39 PM

बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार में रेलवे स्टेशनों एवं रेल से संबंधित जुड़ी परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए बजट में रिकॉर्ड राशि आवंटित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

अश्विनी चौबे ने रविवार को कहा कि बिहार के 87 रेलवे स्टेशन सभी सुविधाओं से युक्त विश्व स्तरीय होंगे। इसमें सर्वाधिक बक्सर संसदीय क्षेत्र के स्टेशन को शामिल किया गया है। मौजूदा समय में बिहार में 74, 880 करोड़ रुपए के 57 रेलवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के 87 रेलवे स्टेशनों को चुना गया है। इसमें सर्वाधिक बक्सर संसदीय क्षेत्र के चार स्टेशनों डुमराव, दुर्गावती, चौसा, रघुनाथपुर का कायाकल्प होगा। आधुनिक सुविधाएं बढ़ेंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बक्सर ऐतिहासिक एवं धार्मिक जगह है, इसे देखते हुए बक्सर रेलवे स्टेशन को पहले से ही वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की सूची में शामिल किया गया है। बक्सर को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने द्दष्टिकोण से रेलवे ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे फ्लाईओवर अंडर ब्रिज कंस्ट्रक्शन आदि के काम भी बिहार में तेज गति से शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां 2009 से 2014 तक बिहार को सिर्फ 1132 करोड़ मिले थे, वहीं अगले वित्तीय वर्ष के लिए रिकॉर्ड राशि 8505 करोड़ दिया गया है। इससे यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static