Bihar News: सारण में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज

Friday, Oct 25, 2024-10:58 AM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।                    

ग्रामीणों में आक्रोश
पुलिस सूत्रों से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के चकमीरा गांव के वार्ड संख्या आठ में लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और प्रतिमा स्थल पर ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के साथ ही प्रतिमा का मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। जिसके बाद उग्र प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण शांत हुए।                  

2023 में भी इस प्रतिमा को किया गया था क्षतिग्रस्त
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के नवम्बर माह में भी इस प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। उस समय भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिमा की मरम्मत कराई थी। मामले में स्थानीय गांव निवासी सर्वजीत राम के द्वारा एकमा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर अज्ञात शरारती तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static