VIDEO: आपसी रंजिश में ITBP जवान ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी
Tuesday, Feb 10, 2026-04:03 PM (IST)
Bihar News : भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली गांव में सोमवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर आईटीबीपी के एक जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी जवान ने अपने चचेरे भाई को काफी नजदीक से सिर के बाईं ओर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बभनौली गांव वार्ड संख्या छह निवासी अंबिका तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र गणेश तिवारी के रूप में हुई है। वे पेशे से किसान थे...

