शर्मनाकः सम्राट अशोक के शिलालेख पर बना दिया अवैध मजार, लघु शिलालेख को छिपाने के लिए डाल दी चादर

9/29/2022 4:23:55 PM

 

रोहतासः एक बहुत ही शर्मनाक खबर रोहतास जिले के चंदन पहाड़ी से आ रही है, जहां दुनिया के महान सम्राट अशोक के लघु शिलालेख पर मजार बना दिया गया है।

PunjabKesari

भारत की सभ्यता और संस्कृति के विस्तार में सम्राट अशोक ने महान योगदान दिया है लेकिन आज उनका लघु शिलालेख भी सुरक्षित नहीं रहा। लघु शिलालेख को कुछ असमाजिक तत्वों ने एक मजार का रूप दे दिया है। कुछ लोगों ने इसमें गेट लगाकर ताला भी बंद कर दिया है। साथ ही लघु शिलालेख को हरे रंग के चादर से भी ढक दिया गया है। इससे सम्राट अशोक के लघु शिलालेख के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है।

कलिंग युद्ध में हुए खून-खराबे के बाद सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना लिया था। सम्राट अशोक बौद्ध धर्म और धम्म के प्रचार प्रसार के दौरान चंदन पहाड़ी के पास रुके थे। इतिहासकार श्यामसुंदर तिवारी बताते हैं कि धर्म प्रचार के दो सौ 56 दिन पूरे होने पर सम्राट अशोक ने चंदन पहाड़ी पर शिलालेख लिखवाया था। इसी तरह के लघु शिलालेख सासाराम के अलावे उत्तर प्रदेश और कैमूर जिले में भी हैं। इस शिलालेख को मजार बनाने पर तिवारी ने भी अफसोस जाहिर किया।

PunjabKesari

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 1917 में ही इस शिलालेख को संरक्षित घोषित किया था लेकिन आज इस शिलालेख के अस्तित्व को मजार बनाकर मिटाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि बिहार सरकार यहां से मजार को हटाकर सम्राट अशोक की विरासत को जरुर बचाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static