सात फेरे लेने के बाद दुल्हन बोली- ''मैं ससुराल नहीं जाऊंगी'' तो दुल्हा पहुंचा थाने...जानें क्या है पूरा मामला

7/13/2022 12:34:47 PM

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी की सारी रस्में होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना है कि दूल्हा दिव्यांग है और वह उसके साथ ससुराल नहीं जाना चाहती। वहीं दूल्हे ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने वह बिल्कुल ठीक है, उस पर गलत आरोप लगाए गए है।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का है। यहां के निवासी मनोज मांझी की बेटी शोषम कुमारी की शादी मुकेश कुमार के साथ 8 जुलाई को हुई थी। वहीं दुल्हन ने विदाई के समय साफ-साफ कह दिया कि वह दूल्हे के साथ नहीं जाएगी क्योंकि लड़का पैर से दिव्यांग है दुल्हन का कहना है कि मैंने शादी के पहले उसे देखा नहीं था, पापा ने ही देखा था। दुल्हन ने कहा कि मैं किसी और लड़के के साथ रह लूंगी, लेकिन इसके साथ तो बिल्कुल नहीं।
PunjabKesari

दरअसल, जब शादी होने के बाद दूसरे घर में मौजूद देवी देवताओं के पैर छूने गई तो लड़का पीछे-पीछे और वह आगे-आगे चल रही थी। सीढ़ी चढ़ने के दौरान लड़का लड़खड़ाने लगा, जिससे उसके दिव्यांग होने का पता चला, जिसके बाद लड़की ने ससुराल जाने के इनकार कर दिया। उधर, लड़का पुलिस से न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचा। दूल्हे का कहना है कि वह बिल्कुल ठीक है, शादी के बाद लड़की ने उसे दिव्यांग साबित कर दिया है। इस वजह से गांव में बदनामी हो रही है। अब उसे अपनी दुल्हन को साथ ले जाना है। वहीं आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static