समस्तीपुर में भीषण हादसा, प्राइवेट बैंक के फाइनेंस कर्मी को यूं खींच ले गई मौत, ड्यूटी के लिए घर से निकले थे 26 वर्षीय राम किशोर

Monday, Aug 25, 2025-12:03 PM (IST)

Road Accident: बिहार के समस्तीपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में प्राइवेट बैंक के फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

भारत फाइनेंस कंपनी  में काम करता था राम किशोर
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के बिरौली-टारा गांव की है। मृतक की पहचान कुबौली निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र राम किशोर प्रसाद (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम किशोर भारत फाइनेंस कंपनी की दरभंगा शाखा में काम करता था। वहीं आज सुबह करीब 5 बजे वह बाइक से दरभंगा जाने के लिए घर से निकला था।

इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राम किशोर प्रसाद की मौत हो गई। वहीं सदर अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर प्राथमिकी के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static