औरंगाबाद में भयानक हादसा, बहन से मिलने जा रहे दो भाइयों को यूं खींच ले गई मौत, मां की बरसी पर लौटे थे घर
Sunday, Aug 24, 2025-12:38 PM (IST)

Road Accident: बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपनी बहन से मिलने लातेहार जा रहे थे। इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्रेटर नोएडा में रहकर प्राइवेट जॉब करते थे दोनों भाई
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के टंडवा थाना अंतर्गत रामनगर की है। मृतकों की पहचान रामनगर निवासी खालिम सिद्दीकी के बेटे अब्दुल हासिम सरवर (41) और छोटा बेटे अब्दुल कासिम सरवर (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई ग्रेटर नोएडा में रहकर प्राइवेट जॉब करते थे और अभी अपनी मां की बरसी पर घर आए हुए थे। वहीं मां की बरसी संपन्न होने के बाद उन्हें दिल्ली लौटना था। लेकिन इससे पहले वह अपनी बहन से मिलने झारखंड के लातेहार जा रहे थे।
बस के आगे फंस गई बाइक
इसी दौरान रास्ते में रांची से सासाराम जाने वाली बस से उनकी बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि उनकी बाइक बस के आगे फंस गई। घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई। वहीं स्थानीयों लोगों ने इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के जेब से बरामद कागजात के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मृतकों के बहन-बहनोई लातेहार सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों भाइयों का शव परिजनों को सौंप दिया है।