बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंदः बाइक सवार युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

7/8/2022 4:28:08 PM

 

कैमूरः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वह आए दिन हत्या जैसे मामलों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कैमूर जिले से सामने आया है, जहां बाइक सवार युवक को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, घटना कटिहार जिले के मला मोहनिया थाना क्षेत्र के अमेठ पुलिया की है। बताया जा रहा है कि मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के गांव निवासी अलाउद्दीन खलीफा का पुत्र बलिस्टर खलीफा है। बलिस्टर मुंबई से पैसे कमाकर ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। वह स्टेशन पर गाड़ी से उतरकर अपने भाई के साथ बाइक से घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मार दी और मौके पर फरार हो गए।

वहीं घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static