वज्रपात का कहरः खेत में रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी झुलसी

Friday, Jul 29, 2022-03:36 PM (IST)

भोजपुरः बिहार में मानसून आने के बाद से बारिश और वज्रपात का कहर जारी है। भोजपुर जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला बुरी तरह झुलस गई।

जानकारी के अनुसार, घटना भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय सविता देवी के रूप में हुई है, जबकि झुलसी महिला उसी गांव की 55 वर्षीय सुलोचना देवी है। बताया जा रहा है कि गांव स्थित खेत में करीब 15 महिलाएं धान की रोपनी कर रही थी। उसी दौरान बारिश शुरू हो गई और अचानक उन पर ठनका गिर पड़ा। इसके बाद परिजनों द्वारा दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सविता देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि झुलसी सुलोचना देवी का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। इसके पश्चात मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। वहीं घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static