बिहार में बाढ़ का कहर, 16 जिलों की 81.79 लाख आबादी प्रभावित

8/22/2020 1:08:52 PM

पटनाः बिहार में बाढ़ से अब तक 16 जिलों की 8179257 आबादी प्रभावित है और 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, 16 जिलों की 1317 पंचायतों की 8179257 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 443 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है जहां 325610 लोगों को भोजन कराया गया है। दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 227 पंचायतों की 2061700 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों की तैनाती की गई है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static