बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस... एक साथ 71 IPS अधिकारियों का Transfer, यहां देखें पूरी लिस्ट
Saturday, Jan 10, 2026-09:09 AM (IST)
Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), तीन अपर पुलिस महानिदेशक और 14 जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत 71 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है।
कुंदन कृष्णन को मिली विशेष जिम्मेदारी
गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार प्रीता वर्मा को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) से स्थानांतरित कर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसी तरह अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुन्दन कृष्णन को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का पुलिस महानिदेशक (अभियान) बनाया गया है। वे विशेष शाखा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
कई जिलों में नए एसपी और एसएसपी की पोस्टिंग
अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग ,अपराध अनुसंधान विभाग अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के पद पर पदस्थापित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग ,अपराध अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), बिहार के पद पर तैनात किया गया है। अधिसूचना के अनुसार गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक विधि व्यवस्था पटना,सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष को पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र,सहरसा बनाया गया है।
इसी तरह बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज को पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात पटना के पद पर स्थानंतिरत किया गया है। इसी तरह सीवान के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरंभगा, शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा को पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय, भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत को पुलिस अधीक्षक आतंक निरोधक दस्ता, पटना, मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक गया, जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक विनित कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक सारण बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार अरवल के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 1, पटना,किशनगंज के पुलिस अधीक्षक सागर कुमार को पुलिस अधीक्षक यातायात पटना, लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को समादेष्टा वि.वि.स.पु पांच पटना, अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल (अभियान) पटना बनाया गया है। इसी तरह गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को लखीसराय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक और भारतीय पुलिस सेवा के अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है। हाल के दिनों में भारतीय पुलिस सेवा में यह व्यापक फेर बदल है।

