शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Tuesday, Feb 23, 2021-10:26 AM (IST)

कटिहारः बिहार के कटिहार जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, यहां मंगलवार की सुबह दो वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजममार्ग संख्या 31 पर कोसी पुल के समीप ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कार्पियो पर सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्कार्पियो पर सवार सभी लोग शादी के लिए लड़का देखने के लिए पूर्णिया गए थे और वापस पूर्णिया से समस्तीपुर के रोसड़ा लौट रहे थे तभी कोसी पुल के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो सीधे जा टकराई। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी के जरिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के मलबे को हटाने की कोशिश में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static