बड़ा एक्शन! एक साथ 41 अंचल अधिकारी सस्पेंड, वजह जान चौंक जाएंगे

Wednesday, Apr 15, 2026-09:33 AM (IST)

Bihar News : बिहार में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक साथ 41 अंचल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिससे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गई है। इस कार्रवाई के तहत सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि अब काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी।

अधिकारियों पर यह एक्शन उनके काम के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया की वजह से लिया गया है। निलंबित अधिकारियों पर सिर्फ हड़ताल में शामिल होने का आरोप नहीं है, बल्कि कार्यों में लापरवाही के कई अन्य मामले भी सामने आए हैं। आरोप है कि उन्होंने हड़ताल में भाग लिया, मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में बाधा डाली और विभागीय कार्यक्रमों से भी दूर रहे। इसके अलावा उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके अलावा, जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बाधा डालने का आरोप भी इन अधिकारियों पर लगाया गया है।

सरकार ने बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के उल्लंघन के आरोप में इन सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है । निलंबन अवधि में इन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और इनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, पूर्णियाँ प्रमंडल निर्धारित किया गया है ।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static