दरभंगा में पाइप लगाने के दौरान स्लैब टूटने से 3 लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Tuesday, Oct 15, 2024-05:39 PM (IST)

दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में टैंक में पाइप लगाने के दौरान स्लैब टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।        

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन के तहत एक घर के टैंक में पाइप लगाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान स्लैब टूट गया। हादसे में तीन लोग नीचे गिर गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया।                      

सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में नवल राम, सुधीर राम एवं शुशील राम शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static