Bihar Crime : नशा तस्करों पर पुलिस Action, 1 करोड़ की अफीम के साथ 3  गिरफ्तार

Tuesday, May 20, 2025-08:38 AM (IST)

Bihar News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को चार किलोग्राम अफीम और 55 हजार रुपये के साथ तीन अन्तररजीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोमवार को एक विशेष अभियान के तहत चार किलो 74 ग्राम अफीम के साथ तीन अन्तररजीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रूपये है। 

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के जितौर वार्ड नम्बर 15 निवासी चन्द्रदेव साह के पुत्र शम्भू गुप्ता, बांका जिले के अमरपुर थाना निवासी जगदीश साह के पुत्र नरेश साह और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नांगल थानांतर्गत सुवरी गांव निवासी केशु राम के पुत्र सोमपाल कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि नरेश साह राज्य से बाहर तीन वारदातों का आरोपी है, जबकि सोमपाल मध्यप्रदेश के मंसूर में मादक औषधि एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम का आरोपी है। मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में कोटवा थाना में प्रथमिकी संख्या दर्ज कर ली गयी है।              

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में अफीम की यह तीसरी बड़ी बरामदगी है। महज दो दिन पूर्व सीमावर्ती शहर रक्सौल से पुलिस ने पांच किलो अफीम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 11 मई को रामगढ़वा थाना क्षेत्र से चार किलो अफीम के साथ तीन अन्तररजीय गिरोह के तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static