नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

1/5/2023 5:49:47 PM

पटना: बिहार की राजधानी पटना में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

3 आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, मामला पटना के बाइपास थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 2 जनवरी को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। इसी बीच कुछ युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी संदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान  23 साल के मुकेश कुमार,  21 वर्षीय सुग्रीव कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई हैं। सभी आरोपी बाइपास थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
बता दें कि इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा था। वहीं पुलिस पर अब भी सवाल खड़ा होता है कि वारदात के बाद प्रशासन एक्टिव क्यों नहीं होती है। थाने के कुछ ही दूरी पर यह घटना घट जाती है, लेकिन प्रशासन त्वरित कार्यवाही करने के बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। इसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करती है, जो कि आपके सामने है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static