फोन कॉल के बाद लापता हुआ 20 वर्षीय युवक, अगले दिन बगीचे में मिला शव, इलाके में सनसनी

Monday, May 25, 2026-11:20 AM (IST)

Bihar News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को एक युवक की हत्या कर शव बगीचे में फेंक दिया है। मृतक की पहचान गांव निवासी जगदीश पंडित के 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में की गई है। यह घटना जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पंचभेड़िया गांव की है। 

मृतक अर्जुन दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे अर्जुन के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया था। इस फोन के बाद देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह उसका शव बगीचे में मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सुचना दी। जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। 

अर्जुन के चेहरे पर चोट के निशान 
प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते बताया कि अर्जुन के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जैसे उसे पीट-पीट कर मार गया हो। अपराधी, मृतक का मोबाइल भी साथ ले गए है। अब पुलिस, अराधियों तक पहुंचने के लिए अर्जुन के मोबाइल सीडीआर निकलने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static