मरने के 20 दिन बाद 'पंच' बना प्रत्याशी, चुनाव से पहले हुई मौत तो ग्रामीणों ने लुटाए अपने वोट

11/27/2021 5:50:22 PM

पटनाः बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रत्याशी मरने के 20 दिन बाद पंच बन गया। दरअसल, 8वें चरण के पंचायत चुनाव का रिजल्ट जारी हुआ तो एक मुर्दा जीत गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जमुई के खैरा प्रखंड में वार्ड संख्या-2 से पंच पद के लिए सोहन मुर्मू तथा मूरा हेंब्रम​​​​​​ ने नामांकन दाखिल किया था। इसी बीच 6 नवंबर को सोहन मुर्मू की मौत हो गई। वहीं जब 24 नवंबर को मतदान हुआ तो लोगों के सहानुभूति दिखाते हुए जमकर वोट किया। इसका नतीजा यह हुआ कि 26 नवंबर को मतगणना वाले दिन सोहन मुर्मू की जीत हो गई। सोहन को 148 वोट मिले, जबकि मूरा हेंब्रम​​​​​​ को 126 वोट मिले।

PunjabKesari

वहीं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी (BDO) राघवेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आधिकारिक तौर पर प्रत्याशी की मौत की सूचना नहीं दी गई थी, जिसके चलते उनका नाम नहीं हटाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static