मोतिहारीः अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से 2 महिलाओं की मौत, एक अन्य घायल

10/15/2021 3:41:36 PM

पूर्वी चंपारणः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक अरेराज से खजुरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। हादसे में वृद्ध महिला राधिका देवी और किशोरी अमीषा कुमारी की मौक पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, आक्रोशित लोगों ने ट्रक ड्राइवर को बंधक बना लिया और शव को सड़क पर रखकर एसएच 74 जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static