बिहार लोकसभा चुनाव में 2 राज्यसभा सांसदों ने हासिल की जीत, अब संसद के निचले सदन में करेंगे प्रतिनिधित्व

6/5/2024 5:09:15 PM

पटना: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 में दो राज्यसभा सांसद ने अपनी-अपनी तकदीर आज़माई और दोनों लोकसभा सांसद बनने में सफल हुए। नवादा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.ठाकुर के पुत्र राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और पाटलिपुत्र सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की पुत्री राज्यसभा सांसद मीसा भारती इस बार के चुनाव में अपनी-अपनी तकदीर आजमाई।

नवादा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी श्रवण कुमार को 67670 मतों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं, पाटलिपुत्र संसदीय सीट से मीसा भारती ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को पराजित कर दिया। विवेक ठाकुर और मीसा भारती पहली बार लोकसभा सांसद बने हैं। 

विवेक ठाकुर और मीसा भारती ने संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा का प्रतिनिधित्व किया है और अब दोनों संसद के निचले सदन लोकसभा में प्रतिनिधित्व करेंगे।                     
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static