Lok Sabha Elections 2024: पाटलिपुत्र सीट पर लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद के बीच होगी टक्कर

Thursday, May 30, 2024-05:42 PM (IST)

पटना: बिहार की पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के बीच चुनावी टक्कर होगी।  बिहार लोकसभा चुनाव 2024 में दो राज्यसभा सांसद अपनी-अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। 

राम कृपाल यादव और मीसा भारती तीसरी बार आमने-सामने 
नवादा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.ठाकुर के पुत्र राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने अपनी किस्मत आजमायी है, वहीं पाटलिपुत्र सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की पुत्री राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपनी तकदीर आजमाएंगी। इस चुनाव में पाटलिपुत्र एकमात्र सीट है, जहां लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद के बीच चुनावी जंग होगी। पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव और राजद नेत्री मीसा भारती तीसरी बार आमने-सामने हैं। 

वर्ष 2014 के आम चुनाव में पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा के राम कृपाल यादव ने राजद की मीसा भारती को 40 हजार 322 मतो के अंतर से पराजित किया था। वर्ष 2019 के चुनाव में भी भाजपा के राम कृपाल यादव और राजद की मीसा भारती के बीच चुनावी जंग हुई। इस चुनाव में राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को 39 हजार 321 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। वर्ष 2024 के चुनाव में भी पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर भाजपा के राम कृपाल यादव और राजद की मीसा भारती सियासी रणभूमि में एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static