गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे बिहार के 18 पुलिसकर्मी, मिलेगा पुलिस पदक पुरस्कार
1/25/2021 3:05:20 PM

पटनाः गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पदक के लिए विभिन्न वर्गों में बिहार के 18 पुलिसकर्मी चयनित किए गए हैं।
दरअसल, केंद्र सरकार ने बिहार के 18 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देने की घोषणा की है। इनमें से 5 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए और 2 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 11 जवानों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक पुरस्कार दिया जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री मेडल के लिए बिहार के तीन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया था। इनमें पुलिस अकादमी, राजगीर के हवलदार भोगेंद्र मिश्र और सीटीसी, नाथनगर के कांस्टेबल अनुरंजन कुमार व कांस्टेबल विपिन कुमार सिंह शामिल हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अगले महीने छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब रहेगी छुट्टियां

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

पुलिस ने सिर कटी लाश का 24 घंटे में खोला राज: पति ने सौतेले पुत्रों के साथ मिलकर की थी हत्या; वजह कर देगी हैरान

Nawada News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत 4 बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम