यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मच गई चीख-पुकार, 30 लोग थे सवार

Thursday, Aug 13, 2026-04:03 PM (IST)

Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाने से 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से झारखंड जा रही बस रात करीब एक बजे औरंगाबाद बाइपास के पास पलट गई। औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) गौरव सिंह और अंचल अधिकारी (CO) अनुज कुमार ने बताया कि घायलों का एक चिकित्सा केंद्र में उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनमें बस चालक भी शामिल है। 

यात्रियों के अनुसार, बस बुधवार रात करीब 9.15 बजे वाराणसी से चली थी और तड़के औरंगाबाद पहुंची। इसी दौरान एक मोड़ पर यह यात्री बस वहां खड़ी दूसरी बस से टकराकर पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 15 यात्री सासाराम में उतर गए थे। बाकी यात्री औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static