Ujiarpur Lok Sabha Seat: उजियारपुर में क्या RJD दे पाएगी नित्यानंद राय को चुनौती, लगातार दो बार यहां से सांसद रह चुके हैं राय

3/31/2024 1:22:10 PM

उजियारपुर: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक उजियारपुर लोकसभा सीट है। बता दें कि 2008 में हुए परिसीमन में समस्तीपुर जिले की रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र को खत्म कर उजियारपुर लोकसभा बनाया गया और इस सीट पर पहली बार साल 2009 में चुनाव हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला राजद और जदयू के बीच हुआ था, जिसमें जदयू की अश्वमेध देवी ने राजद के आलोक मेहता को हराकर संसद बनीं थी। 

PunjabKesari

वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में यह सीट बीजेपी के खाते में गई और नित्यानंद राय सांसद चुने गए। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नित्यानंद राय ने ही जीत का परचम लहराया था। एक बार फिर बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में नित्यानंद राय पर ही भरोसा जताया है। 

उजियारपुर के तहत आती हैं विधानसभा की 6 सीटें  

PunjabKesari

गौरतलब है कि उजियारपुर लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की कुल 6 सीटें आती हैं, जिनमें समस्तीपुर जिले की उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीन नगर, विभूतिपुर और वैशाली जिले की पातेपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

PunjabKesari

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट नित्यानंद राय ने जीत हासिल की थी। राय को 5 लाख 43 हजार 906 वोट मिले थे। वहीं बीएलएसपी के कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा 2 लाख 66 हजार 628 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो सीपीआईएम के कैंडिडेट अजय कुमार 27 हजार 577 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

PunjabKesari


अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के नित्यानंद राय ने 3 लाख 17 हजार 352 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था।  वहीं आरजेडी के कैंडिडेट आलोक कुमार मेहता 2 लाख 56 हजार 883 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेडीयू की कैंडिडेट अश्वमेध देवी को 1 लाख 19 हजार 669 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे 

PunjabKesari

वहीं साल 2009 की बात करें तो जेडीयू की अश्वमेध देवी ने 1 लाख 80 हजार 82 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं आरजेडी के आलोक कुमार मेहता 1 लाख 54 हजार 770 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि सीपीएम के रामदेव वर्मा को 58 हजार 900 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

इस सीट पर कुशवाहा और यादवों का रहा है दबदबा 
उजियारपुर सीट पर 13 मई को लोकसभा चुनाव होना है। बिहार का उजियारपुर लोकसभा सीट चर्चा के केंद्र में रहा है।  खासकर 2019 के बाद से इस सीट को कुछ ज्यादा ही पहचान मिली है। इसकी वजह है यह सीट केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 2014 में जीती थी। इस सीट पर कुशवाहा और यादवों का दबदबा रहा है। यही वजह है कि बीजेपी ने नित्यानंद राय को इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं इस लोकसभा सीट पर ब्राह्मण और मुस्लिम समाज के मतदाता की भी निर्णायक भूमिका होती हैं। साथ ही यहां अति पिछड़ी जाति के लोग भी बड़ी संख्या में हैं। इस बार भी यहां नित्यानंद राय ही चुनावी मैदान में हैं। अब वक्त ही बताएगा कि राय इस बार जीत हासिल कर पाते हैं या नहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static