Kusheshwar Asthan Assembly Seat: क्या कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर चलेगा हजारी का जादू?।। Bihar Election 2025
Saturday, May 24, 2025-06:25 PM (IST)
Kusheshwar Asthan Assembly Seat: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट...... कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट दरभंगा जिले में स्थित है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद पहली बार इस सीट पर साल 2010 में चुनाव हुआ था। 2010 और 2015 के चुनाव में शशिभूषण हजारी चुनाव जीते थे। शशिभूषण हजारी ने 2010 में चुनाव बीजेपी की टिकट पर लड़ा था, जबकि 2015 में वह जेडीयू में शामिल हो गए और जेडीयू की टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 में कुशेश्वरस्थान सीट से जेडीयू उम्मीदवार शशिभूषण हजारी ने जीत का सिलसिला कायम रखा था, लेकिन उनके निधन के बाद इस सीट पर 2021 में उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में शशिभूषण हजारी के बेटे अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल की थी। इस बार भी यहां से अमन भूषण हजारी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
2021 में कुशेश्वरस्थान सीट पर हुए उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल कर ली थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी आरजेडी के गणेश भारती को मात दी थी। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस के कैंडिडेट अतिरेक कुमार रहे थे। अमन भूषण हजारी ने 12 हजार छह सौ 98 वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की थी। अमन भूषण हजारी को 59 हजार आठ सौ 82 वोट मिले थे, जबकि आरजेडी के गणेश भारती को 47 हजार एक सौ 84 वोट मिला था।
Kusheshwar Asthan Assembly Seat Result 2020।। विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे पर नजर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट से जेडीयू उम्मीदवार शशिभूषण हजारी ने जीत का परचम लहराया था। शशिभूषण हजारी 53 हजार नौ सौ 80 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे....तो कांग्रेस कैंडिडेट अशोक कुमार 46 हजार सात सौ 58 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से शशिभूषण हजारी ने अशोक कुमार को सात हजार दो सौ 22 वोट के मार्जिन से हराया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट पूनम कुमारी 13 हजार तीन सौ 62 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Kusheshwar Asthan Assembly Seat Result 2015।। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे पर नजर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के शशिभूषण चुनाव जीते थे। शशि भूषण को कुल 50 हजार 62 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर एलजेपी कैंडिडेट कमला पासवान रहे थे। कमला पासवान को कुल 30 हजार दो सौ 12 वोट मिले थे तो 7 हजार एक सौ 83 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा था।
Kusheshwar Asthan Assembly Seat Result 2010।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे पर नजर
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो शशिभूषण हजारी बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीते थे। हजारी को इस चुनाव में 28 हजार पांच सौ 76 वोट मिला था तो दूसरे नंबर पर एलजेपी कैंडिडेट रामचंद्र पासवान को 23 हजार 64 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस कैंडिडेट अशोक कुमार को कुल 17 हजार एक सौ 42 वोट मिले थे।
कुशेश्वरस्थान सीट पर मुस्लिम और यादव वोटरों की संख्या लगभग 60 हजार है। वहीं मांझी वोटरों की संख्या इस सीट पर 42 हजार बताई जाती है। इसके अलावा राजपूत, भूमिहार, रविदास और कुर्मी वोटरों की संख्या भी अच्छी है। वहीं इस बार पासवान वोटर भी एकजुट होकर जेडीयू को अपना समर्थन दे सकते हैं। वहीं यहां मौजूद ब्राह्मण वोटर भी जेडीयू को ही अपना समर्थन देता रहा है। आरजेडी को यादव और मुस्लिम वोटरों के अलावा दूसरी जातियों का भी समर्थन हासिल करना होगा। अगर आरजेडी कैंडिडेट ऐसा करने में नाकाम हुए तो जेडीयू कैंडिडेट की राह आसान हो जाएगी।