आज बिहार आएंगे BJP के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

9/19/2022 8:37:18 AM

पटनाः बिहार भाजपा की जिम्मेवारी मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार कल बिहार आ रहे हैं। पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को बताया कि विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 18 सितंबर को बिहार आएंगे। इस दिन वे ज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक ‘मोदी 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' का विमोचन करेंगे। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

बिहार के हर जिले में खोला जाएगा मेडिकल कॉलेज 
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज की तरह ही राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोला जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को भोजपुर जिले के कोईलवर में बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान के निर्मित परिसर का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की।

PM नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर CM नीतिश ने दी शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी जी का आज 72वां जन्मदिन है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

बेगूसराय गोलीकांडः सुशील मोदी ने की CBI से जांच कराने की मांग
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बेगूसराय गोलीबारी की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस सक्षम नहीं है।

HAM पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर रेप का केस
झारखंड की अनुसूचित जनजाति की महिला द्वारा हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा दानिश रिजवान का है। महिला ने पटना पुलिस के अधिकारियों से न्याय की मांग की है और कहा कि बेटे का डीएनए टेस्ट करवा लिया जाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री के बयान पर सुधाकर सिंह का पलटवार
कृषि विभाग में कर्मचारी चोर हैं और मैं चोरों का सरदार हूं वाला बयान देकर बिहार के नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह सुर्खियों में आए हुए हैं। इस बीच केंद्रीय राज रसायन और उर्वरक मंत्री भगवंत खुबा ने सुधाकर सिंह पर खाद की कालाबाजारी का करने का आरोप लगाया है, जिसपर सुधाकर सिंह ने पलटवार किया है।

यूपी की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे CM नीतीश कुमार!
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उतर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा चुनाव लड़ने लेकर राजनीति गरमा गई है। इस खबर को लेकर बिहार के साथ-साथ यूपी में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। इन सब के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा दिया है।

IRCTC घोटालाः तेजस्वी को मिली जमानत रद्द करने दिल्ली पहुंची CBI
बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, सीबीआई आईआरसीटीसी घोटाले में तेजस्वी को मिली जमानत को रद्द करने के लिए दिल्ली स्पेशल कोर्ट पहुंच चुकी है। सीबीआई ने दिल्ली स्पेशल कोर्ट में कहा है कि तेजस्वी यादव की जमानत रद्द की जाए क्योंकि तेजस्वी ने जमानत की शर्तों का अतिक्रमण किया है।

ललन सिंह ने प्रशांत किशोर को बताया "व्यापारी"
चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लगातार पीके पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए उन्हें व्यापारी और भाजपा का एजेंट कहा है।

तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार पूर्व सैनिक को रौंदा, मौके पर मौत  
बिहार में बेगूसराय जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार तेल टैंकर ने स्कूटी सवार पूर्व सैनिक रौंद डाला। इस घटना में पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

मजदूरी मांगने पर युवक को मिली दर्दनाक मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, मजदूरी मांगने पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक का गला, हाथ-पैर और उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। इतना ही नहीं हत्यारों ने पेट फाड़कर युवक की अंतड़ियों को भी बाहर निकाल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static