Chirag Paswan: पेरिस में भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सामने आई ये तस्वीरें

Sunday, Oct 13, 2024-12:50 PM (IST)

Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों 4 दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत फ्रांस में पेरिस और Dijon शहर के दौरे पर हैं। बीते शनिवार को चिराग पासवान ने विभिन्न देशों के मंत्रियों के साथ मुलाकात की, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इससे पता चल रहा है कि चिराग पासवान पेरिस में भी भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

चिराग पासवान ने "एक्स" पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "France में क्षेत्रीय दौरे के दौरान विभिन्न देशों के मंत्रियों के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विस्तार और नवीनीकरण को लेकर सार्थक चर्चाएं हुई। वहां फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चाएं हुई।" 

PunjabKesari

इससे पहले शुक्रवार को चिराग पासवान ने अपने फ्रांस दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा के दौरान विश्व स्तरीय खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों की अत्याधुनिक तकनीकों का अध्ययन किया जा रहा है। इन नई तकनीकों को भारत में लागू कर, खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भी मजबूत भागीदार बन सके। यहां से मिलने वाले अनुभवों और जानकारियों के आधार पर भारत को लाभ पहुंचाने की नई योजनाएं भी बनाई जा रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static