Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म "Son of Bihar" का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखे खेसारी लाल यादव

Friday, Jun 16, 2023-02:18 PM (IST)

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म सन ऑफ बिहार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सन ऑफ बिहार का निर्देशन रवि सिन्हा कर रहे हैं। ट्रेलर में खेसारी लाल यादव जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

ट्रेलर को कैप्टन वॉच हिट्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सन ऑफ बिहार में खेसारी लाल यादव और मणि भटाचार्य की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा इस फिल्म में महेश आचार्या, सी पी भट्ट, अयाज खान, संतोष श्रीवास्तव और अन्य कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी सन ऑफ बिहार के निर्माता उमा गुप्ता, अमित गुप्ता और अजय गुप्ता हैं। 

PunjabKesari

इस फ़िल्म के कथा पटकथा एवं सम्वाद वीरू ठाकुर ने लिखे हैं। वहीं गीत संगीत कृष्ना बेदर्दी ने दिया है। फिल्म सिनेमेटोग्राफी आर आर प्रिंस ने की है। वहीं खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया कि यह फिल्म देश की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित है। लोगों को शिक्षित होना कितना आवश्यक है यह बताना उद्देश्य है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static