Tikari Assembly Seat: टिकारी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/15/2020 11:31:21 AM

गयाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक टिकारी विधानसभा सीट (Tikari Assembly Seat) है। गया जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र औरंगाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

परिसीमन के बाद 2008 में यह सीट बनी। वहीं इससे पहले इसे कोंच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। साल 1967 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार यूएन वर्मा ने इस सीट पर बाजी मारी। वहीं साल 1969 के विधानसभा में निर्दलीय मैदान में उतरे राम बालव सरण सिंह ने अपना परचम लहराया। अगर बात साल 1972 के चुनाव की करें तो सोशलिस्ट पार्टी के नंद कुमार सिंह ने जीत हासिल की। साल 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेश प्रसाद पार्टी ने अपना लोहा मनाया।

वहीं साल 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में लोकदल की जानकी ने बाजी मारी। साल 1990 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) के रामाश्रया प्रसाद सिंह तो 1995 विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल के शिव बचन यादव ने अपना परचम लहराया। साल 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महेश सिंह यादव ने बाजी मारी तो 2005 और 2010 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार अनिल कुमार सिंह ने जीत हासिल की। वहीं 2015 में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपना प्रत्याशी बदला और पार्टी का ये फैसला उनके हक में गया। 2015 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अभय कुमार सिन्हा ने बाजी मारी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अभय कुमार सिन्हा ने हम पार्टी के अनिल कुमार को मात देकर जीत हासिल की। अभय कुमार सिन्हा को कुल 86 हजार 975 वोट मिले तो अनिल कुमार को 55 हजार 162 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। वहीं 7 हजार 604 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अनिल कुमार ने आरजेडी (RJD) के बागी कुमार वर्मा को हराया। पहले स्थान पर रहे अनिल कुमार को कुल 67 हजार 706 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे बागी कुमार वर्मा को 49 हजार 134 वोट मिले। वहीं कांग्रेस (Congress) के रामनंदन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे जिन्हे कुल 3 हजार 606 वोट मिले।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अनिल कुमार ने अपना परचम लहराया। अनिल कुमार को कुल 34 हजार 062 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर आरजेडी (RJD) के शिवबचन यादव रहे जिन्हे कुल 30 हजार 664 वोट मिले। एलजेपी (LJP) के शशिकांत शर्मा 9 हजार 165 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेडीयू (JDU) का दबदबा रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। इस बार टिकारी विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static