BJP Star Campaigners List 2025: BJP की स्टार प्रचारक की लिस्ट में 4 भोजपुरी सिनेमा के सितारे, देखें लिस्ट
Friday, Oct 17, 2025-10:50 AM (IST)

BJP Star Campaigners List 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के पहले चरण के लिये रविकिशन और मनोज तिवारी समेत चार भोजपुरी सिनेमा के सितारों को स्टार प्रचारक बनाया है।
पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी।। Bihar BJP Star Campaigners List 2025
भाजपा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 लोगों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।
121 सीटों पर 6 नवंबर को होना मतदान।। Bihar Election
वहीं, इस सूची में भोजपुरी सिनेमा के चार सितारों के नाम भी शामिल हैं। भाजपा ने सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ ही पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह को भी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है। पहले चरण का मतदान 121 सीटों पर 06 नवंबर को होना है।