Thakurganj Assembly Seat: ठाकुरगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Thursday, Nov 05, 2020-03:19 PM (IST)

किशनगंजः ठाकुरगंज विधानसभा सीट (Thakurganj Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। ठाकुरगंज विधानसभा सीट किशनगंज लोकसभा सीट के तहत आता है। 1951 में ठाकुरगंज सीट अस्तित्व में आया था।

1951 में ठाकुरगंज सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट अनंत कुमार बसु ने जीत हासिल किया था। 1967, 1969 और 1972 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर मोहम्मद हुसैन आजाद ने ठाकुरगंज की जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1977 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद सुलेमान ने ठाकुरगंज में जीत हासिल कर लिया था। 1980 और 1985 में होने वाले चुनाव में ठाकुरगंज सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट मोहम्मद हुसैन आजाद ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

1990 में ठाकुरगंज सीट पर जनता दल के कैंडिडेट मोहम्मद सुलेमान ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1995 में बीजेपी (BJP) के टिकट पर सिकंदर सिंह ने यहां पर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद जावेद ने ठाकुरगंज में जीत हासिल कर लिया था। 2005 में ठाकुरगंज सीट से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट गोपाल कुमार अग्रवाल ने जीत हासिल कर लिया था। 2010 में ठाकुरगंज सीट से एलजेपी (LJP) कैंडिडेट नौशाद आलम ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2015 के चुनाव में ठाकुरगंज सीट से जेडीयू (JDU) के टिकट पर नौशाद आलम ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में ठाकुरगंज सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट नौशाद आलम ने जीत हासिल कर लिया था। नौशाद आलम ने चुनाव में 74 हजार 239 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट गोपाल कुमार अग्रवाल को 66 हजार 152 वोट ही मिल पाया था। इसतरह से नौशाद आलम ने गोपाल कुमार अग्रवाल को 8 हजार 87 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसपी (SP) कैंडिडेट फैयाज आलम, 12 हजार 136 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में ठाकुरगंज सीट से लोजपा (LJP) की टिकट पर नौशाद आलम ने चुनाव में जीत हासिल की थी। नौशाद आलम ने चुनाव में 36 हजार 372 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गोपाल कुमार अग्रवाल ने 29 हजार 409 वोट हासिल किया था। इस तरह से नौशाद आलम ने गोपाल कुमार अग्रवाल को 6 हजार 963 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट जाहिदुर रहमान ने 15 हजार 652 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में ठाकुरगंज सीट से एसपी (SP) के टिकट पर गोपाल कुमार अग्रवाल ने चुनाव में जीत हासिल की थी। गोपाल कुमार अग्रवाल ने चुनाव में 38 हजार 592 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट मोहम्मद जावेद को 32 हजार 483 वोट मिला था। इस तरह से गोपाल कुमार अग्रवाल ने मोहम्मद जावेद को 6 हजार 109 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट नौशाद आलम ने 26 हजार 883 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static