Sheikhpura Assembly Seat: शेखपुरा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/11/2020 12:24:51 PM

जमुईः बिहार का शेखपुरा विधानसभा सीट (Sheikhpura Assembly Seat) जमुई लोकसभा के तहत आता है। शेखपुरा विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है।

1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) की टिकट पर शाह मुश्ताक साहेब ने चुनाव जीता था। 1957 के विधानसभा चुनाव से शेखपुरा सीट से श्रीकृष्ण सिन्हा ने यहां से विजय पताका फहराई। 1962 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शेखपुरा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट शिवशंकर सिंह ने जीत हासिल की थी तो 1967 में कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट लोकनाथ मोची ने शेखपुरा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं 1969 के चुनाव में भी शेखपुरा सीट पर कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट लोकनाथ मोची का कब्जा बरकरार रहा।

1972 में शेखपुरा से कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट लोकनाथ आजाद ने जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की लेकिन 1977 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर राजो सिंह ने जीत हासिल की थी। राजो सिंह ने इस जीत के बाद एक बार भी पीछे मूड़कर नहीं देखा। राजो सिंह यहां से 1980,1985,1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव में लगातार परचम लहराते रहे। राजो सिंह से शेखपुरा की पहचान बन गई थी। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) संजय कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी तो 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सुनीला देवी ने जीत हासिल की थी। वहीं 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी ने जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शेखपुरा सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी ने जीत हासिल की थी। रणधीर कुमार सोनी ने 41 हजार 755 वोट हासिल किया था। वहीं हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के कैंडिडेट नरेश साव को 28 हजार 654 वोट मिल पाए थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी ने हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के कैंडिडेट नरेश साव को 16 हजार 899 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप (JAP) के कैंडिडेट विजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। विजय कुमार को 18हजार 227 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी ने जीत हासिल की थी। रणधीर कुमार सोनी ने 31 हजार 507 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट सुनीला देवी को 24 हजार 166 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू  (JDU) कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी ने कांग्रेसी कैंडिडेट सुनीला देवी को 7 हजार 341 वोट से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट ललन कुमार ने 18 हजार 473 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शेखपुरा सीट से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट सुनीला देवी ने जीत हासिल की थी। सुनीला देवी ने 35 हजार 976 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट रिंकु देवी को 23 हजार 528 वोट मिले थे। इस तरह से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट सुनीला देवी ने निर्दलीय कैंडिडेट रिंकु देवी को 12 हजार 448 वोट से हरा दिया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट विजय कुमार यादव ने 14 हजार 834 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां एनडीए (NDA) और महागठबंधन के बीच टक्कर का मुकाबला रहेगा। हालांकि यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी। ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static