Bihar Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए Good News! कई विभागों में होंगी बंपर भर्तियां, पढ़ें पूरी जानकारी
Friday, Feb 07, 2025-05:51 PM (IST)

Bihar Sarkari Naukri: बिहार (Bihar) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, बिहार में अगले आने वाले कुछ महीनों में कई विभागों में नौकरी (Government Job) की बंपर बहाली होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में 2 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। अधिक से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्तियों की संख्या मांगी है। जानकारी के मुताबिक, विभिन्न विभागों में रिक्तियों की उपलब्धता की समीक्षा खुद मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा कर रहे हैं।
एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती
बताया जा रहा है कि, करीब 1 लाख पदों पर विभिन्न संवर्गों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए रिक्तियों की सूची संबंधित आयोगों को भेज भी दी गयी हैं। यहां आपको बता दें कि, जो रिक्तियों की सूची भेजी गई है उनमें से सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा, स्वास्थ्य और गृह विभाग से संबंधित हैं। अराजपत्रित और राजपत्रित दोनों प्रकार के पदों पर रिक्तियों के प्रस्ताव विभागों से मांगे गये हैं। इसके साथ ही कॉलेज और विवि के शिक्षकों के 4,261 पदों को भरा जाएगा। वहीं पदों को भरे जाने की जिम्मेदारी राज्य विवि सेवा आयोग को दी गयी है।
किस विभाग में कितने पद हैं खाली:-
विभाग
|
खाली पद |
शिक्षा |
75291 |
स्वास्थ्य |
45734 |
गृह |
41414 |
जल संसाधन |
13712 |
ग्रामीण विकास |
11784 |
पंचायती राज |
5551 |
कृषि |
3015 |
पशु एवं मत्स्य संसाधन |
4814 |
आपदा प्रबंधन |
1065 |
उर्जा |
5563 |
खाद्य उपभोक्त्ता |
6261 |
सामान्य प्रशासन |
3845 |
श्रम संसाधन |
5039 |
भवन निर्माण |
3828 |
मंत्रिमंडल सचिवालय |
2994 |
वाणिज्य कर |
1479 |
समाज कल्याण |
1844 |